बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी आगामी 17 दिसंबर को आएंगे बगहा, कार्यकर्ताओं को करेंगे एकजुट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी आगामी 17 दिसंबर को बगहा आएंगे। वे अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से. के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी। श्री मांझी के कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा हो चुकी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकिशुन महतो ने बताया कि पार्टी हमेशा से दलितों, गरीबों और शोषित वर्ग के हक की आवाज बुलंद करती रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री मांझी के शामिल होने से निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि श्री मांझी के साथ वृषण पटेल, एमएलसी डा. सुमन संतोष, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका पासवान, महाचंद्र प्रताप ¨सह, अनिल ¨सह, अमित ¨सह समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। बगहा अनुमंडलीय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। जिलाध्यक्ष श्री महतो ने बताया कि पार्टी के जिला पदाधिकारियों को अलग अलग जवाबदेही सौंपी गई है। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। बताते चलें कि इससे पूर्व भी एक बार कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद रद हो गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.