सुपौल: विवाद में बीच-बचाव करने आए एक युवक की गोली मार कर हत्या….

थाना क्षेत्र के दुबियाही पंचायत के वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए भूमि विवाद में बीच-बचाव करने आए पंच उपेन्द्र मंडल उर्फ लड्डु लाल (35 वर्ष) को एक पक्ष द्वारा गोली मार दी गई। जिससे पंच की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना को मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार दल बल के साथ स्थल पर पहुंच एक देशी कट्टा, एक कारतूस, दो खाली खोखा, तीन मोटरसाइकिल के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी अनुसार दुबियाही निवासी जगदीश मंडल एवं शिवचंद्र मंडल के साथ दस कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को पंचायत होने की भी बात थी, लेकिन पंचायत नहीं हो पाई। पूर्व में भी पंचायत हुई थी जिसमें उपेन्द्र मंडल ने शिवचंद्र मंडल की ओर से कुछ अपनी बात की सफाई दी थी। जो कि जगदीश मंडल के परिजनों को चुभ रही थी। शुक्रवार को उसी जमीन को जोतने को लेकर जगदीश मंडल द्वारा अपराधियों को बुलाया गया था। लेकिन गांव के ही कुछ पंचों द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया गया था। जिसमें पंच उपेन्द्र मंडल भी थे। घर जाने के क्रम में उपेंद्र ज्यों ही जगदीश मंडल के घर के पास पहुंचा कि उस पर गोली चला दी गई, जो गोली उसके सीने में जा लगी। तत्क्षण उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.