मुजफ्फरपुर : सात नए थानों के निर्माण के लिए अब तक क्या हुई कार्रवाई?

मुजफ्फपुर। जिले में सात नए थाने का निर्माण के लिए कवायद चल रही है। इससे निर्माण होने से अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।

बताया जाता है कि एसएसपी के स्तर से भेजे गए प्रस्ताव पर पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी मिल गई है। वर्तमान स्थिति यह है कि थाना भवन के निर्माण के लिए स्थल चिन्हित किया जा रहा है।

पुलिस ऑफिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नए सात थाने में दो के लिए जमीन चिह्नित किया जा चुका है। इन दोनों थाने पर भवन बनाने की कवायद विभागीय स्तर से चल रही है।

इसके लिए राशि का आवंटन हो गया है। हालांकि, पांच नए थाने के लिए जगह नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण नए थाना भवन निर्माण की प्रक्रिया लंबित पड़ी है।

मालूम हो कि जिले के पारू इलाके में चक्की सोहागपुर, कच्ची-पक्की, गन्नीपुर, गरहा व अन्य जगहों के लिए नए थाने खोलने की तैयारी है। बता दें कि ये सभी नए थाने आधुनिक सुविधाएं से लैस होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.