भाभी के साथ अ’वैध संबंध रखने में बाधक बनने पर एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसी सजा दी जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाये। ह’त्या की घटना को पति ने तेज धा’रदार ह’थियार से न केवल अंजाम दिया बल्कि साक्ष्य मिटाने की नियत से श’व के कई टु’कड़े कर दिए और बोरी में बंद कर नदी के किनारे गड्ढे में भी दफना दिया। ह’त्या की नि’र्मम वा’रदात बिहार के बांका जिले से है जहां पुलिस को श’व की बरामदगी के लिए नदी की खाक छाननी पड़ी।

बांका जिले के धोरैया थाना के ताहिरपुर में हुई इस घटना में मृतका रीमा देवी है वहीं ह’त्यारा पति का नाम हेमंत यादव है। घ’टना की जानकारी पुलिस को मृ’तका के मायके जो भगलपुर के संहौला थाना के महेशपुर में है के लोगों ने फोन पर दी थी।

हत्या की इस घटना के बाद से आरोपी पति सहित अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और घटनास्थल पहुंचकर कर साक्ष्य के आधार पर श’व की खोज की।

पुलिस ने गांव के किनारे स्थित गहरा नदी के किनारे गड्ढा खोदकर बोरा में बंद श’व को ब’रामद किया। बताया जा रहा है कि हेमंत यादव का किसी महिला से अ’वैध संबंध था। इसी बात को लेकर घर में हमेशा वि’वाद होता रहता था जिसको लेकर कई बार ससुराल और मायके वालों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों के दबाव में पंचायती भी हुई लेकिन मामला शांत नहीं हुआ बल्कि बढ़ता ही गया। इस विवाद का दुष्परिणाम पत्नी की ह’त्या के रूप में देखने को मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घर और नदी के पास इकट्ठा हुई। बाद में काफी मुश्किल से पुलिस बोरे में बंद श’व को मिट्टी भरे गड्ढे से निकलवाकर अपने क’ब्जे में लिया। पुलिस इस केस में मायके वालों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की तैयारी में है। इस बाबत धोरैया थनाध्यक्ष महेश्वर राय ने बताया कि घटना के बाद से परिजन और आरोपी फरार हैं। मृ’तका के मायके के लोगों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आ’रोपियों की गि’रफ्तारी के लिये छा’पेमारी की जा रही है।