मुजफ्फरपुर : संगठन की शक्ति से ही देश व समाज का विकास : रंजन

मुजफ्फरपुर। शहर के मिठनपुरा स्थित होटल द पार्क के सभागार में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें संगठन को धारदार बनाने व पूर्व में किए गए कार्यो की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व वंदेमातरम सामूहिक गान से हुआ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता जिस विषम परिस्थिति में पार्टी का कार्य कर रहे है, वह सराहनीय है।

उन्होंने संगठनात्मक चर्चा करते हुए बूथ समिति गठन, माइक्रो डोनेशन व सरल पोर्टल के कार्य के जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

कहा कि चुनावी रणनीति के लिए बूथ समिति का मजबूत होना बहुत जरुरी है, क्योंकि जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.