मुजफ्फरपुर : मंगलवार को मालीघाट स्थित गुरुकुल संगीत केंद्र में भारत की प्रख्यात सुर कोकिला भारत रत्न स्व० लता मंगेशकर की याद में एक संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें उपस्थित शहर के कलाकारों एवं गणमान्य लोग डॉक्टर एचएन भारद्वाज,डॉक्टर पल्लवी सिन्हा, अमिय रंजन, अजित अग्रवाल,गार्गी श्रीवास्तव,सीमा अग्रवाल,पुष्पा प्रसाद, पंकज धीर,निर्मल खन्ना,नीरज सिन्हा,मधु मालती, रुपा सिन्हा,सुधीर सिंह,शरद लाहौरी, इत्यादि ने पुष्प अर्पित कर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम संयोजक संगीतकार निर्मल खन्ना ने बताया कि लता मंगेशकर जी जैसी प्रतिभावान होनहार कलाकार सदियों में एक बार दुनिया में आती है। ऐसी कलाकार संपूर्ण जगत में अपनी कला से संगीत प्रेमियों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ जाती है।

लता मंगेशकर के द्वारा गाए गए हजारों गीतों को भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी भारत के कलाकारों के लिए यह बहुत ही दुख की घड़ी है जब लता मंगेशकर जैसी महान पार्श्व गायिका हम सभी को छोड़कर इस दुनिया से चली गई।

इसके बाद उपस्थित सभी कला प्रेमियों ने लता जी के सुप्रसिद्ध रहे ना रहे हम,मेरी आवाज ही पहचान है, ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐ दिले नादान,ये गलियां ये चौबारा,लग जा गले,सत्यम शिवम् सुंदरम,

वो दिल कहा से लाऊं, आओ तुम्हें चांद पे ले जाए,इत्यादि नग्मों को अपनी आवाज में गाकर उन्हें अपनी तरफ से संगीत में श्रद्धांजलि अर्पित किया।