मुजफ्फरपुर : गुरुकुल संगीत केंद्र ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर। शहर के मालीघाट स्थित गुरुकुल संगीत केंद्र में स्वर कोकिला भारत रत्न स्व.लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान शहर के कलाकारों एवं गणमान्य लोग डॉक्टर एचएन भारद्वाज, डॉक्टर पल्लवी सिन्हा, अमिय रंजन, अजित अग्रवाल, गार्गी श्रीवास्तव, सीमा अग्रवाल, पुष्पा प्रसाद, पंकज धीर, निर्मल खन्ना, नीरज सिन्हा, मधु मालती, रुपा सिन्हा, सुधीर सिंह, शरद लाहौरी आदि ने ने पुष्प अर्पित कर लता जी को श्रद्धांजलि देकर नमन किया।

कार्यक्रम संयोजक संगीतकार निर्मल खन्ना ने बताया कि लता मंगेशकर जैसी प्रतिभावान होनहार कलाकार सदियों में एक बार दुनिया में आती है और अपनी कला से संपूर्ण जगत को कलामय करते हुए सभी संगीत प्रेमियों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ जाती है। आज लता जी के द्वारा गाए गए हजारों गीतों को भुलाया नहीं जा सकता।

हम सभी भारत के कलाकारों के लिए यह बहुत ही दुख की घड़ी है कि लता जी जैसी महान पार्श्व गायिका हम सभी को छोड़कर इस दुनिया से चली गई। लेकिन हम आज भी लता जी के नगमे को भूल नहीं पाएंगे।

इस दौरान कलाकारों ने लता जी के सुप्रसिद्ध रहे गाने ना रहे हम, मेरी आवाज ही पहचान है, ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐ दिले नादान, ये गलियां ये चौबारा, लग जा गले, सत्यम शिवम् सुंदरम, वो दिल कहा से लाऊं, आओ तुम्हें चांद पे ले जाए आदि नगमों को अपनी आवाज में गाकर उन्हें अपनी तरफ से संगीत में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में ऑर्गन पर निर्मल खन्ना,ढोलक पर विनय कुमार, और पैड पर अजय ठाकुर थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading