बिहार : ट्रेनों में बढ़ाई गई निगरानी, जानें….

बिहार : सहरसा समेत समस्तीपुर मंडल के अन्य स्टेशनों पर चुनावी राज्यों से आने वाली ट्रेनों की निगरानी बढा दी गई है। ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में आरपीएफ को अलर्ट रहकर चौकसी बरतने और चेकिंग करने का मंडल सुरक्षा आयुक्त ने निर्देश दिया है।

Train Ticket Reservation: Railways Introduces New Codes for Booking

बुधवार को सहरसा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का हाल देखते कमांडेंट ने कई आवश्यक निर्देश दिया। समस्तीपुर मंडल के आरपीएफ कमांडेंट ए. के. लाल ने कहा कि चुनाव होने वाले राज्यों से आने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी रखने का मंडल के सभी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी को निर्देश दिया गया है।

सुरक्षा बलों को अलर्ट रहकर चौकसी बरतने और चेकिंग तेज करने के लिए कहा गया है। इसमें हथियार, शराब समेत अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। स्टेशन और रेल परिसर को अपराधमुक्त रखने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है।

आरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि जिधर रेललाइन चालू हो रहे हैं उधर संबंधित स्टेशनों की सुरक्षा के लिए बलों की प्रतिनियुक्ति की जाती है। बड़हरा कोठी-बिहारीगंज, राघोपुर-ललितग्राम रेललाइन चालू होने के बाद वहां सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

आरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि टिकट दलाली पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्ती के साथ काम किए जा रहे हैं। सहरसा समेत पूरे समस्तीपुर मंडल में टिकट दलालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

ज्ञात हो कि बिहार से सटे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसे लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है क्योंकि बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीति के बीच काफी गहरा संबंध है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading