मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के कांटी में शराब धं’धेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस खास तकनीक का सहारा लेगी। बताया गया है कि शराब धं’धेबाजों के खिलाफ ड्रोन कैमरे से का’र्रवाई शुरू कर भी दी है।
पुलिस की छा’पेमारी के बावजूद चो’री-छिपे शराब का धं’धा करने वाले को पुलिस ने कोठिया गांव में ड्रोन एवं खो’जी कुत्ते की मदद से गि’रफ्तार कर लिया। गांव में चप्पे-चप्पे की जांच ड्रोन कैमरे से की गई।
मालूम हो कि कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव से अ’वैध मि’लावटी शराब बनाने व बेचने को लेकर उत्पाद विभाग व कांटी पुलिस की लगातार द’बिश व का’र्रवाई के बावजूद चो’री- छिपे अ’वैध शराब बनाने का धं’धा जारी था।

गुप्त सूचना पर उत्पाद व मद्य निषेध की टीम के साथ स्थानीय पुलिस ने ड्रोन कैमरे व प्रशिक्षित खोजी कुत्ते के साथ सघन सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान दर्जनों की संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने नदी किनारा, मन, जंगल, झाड़ी सहित समूचे कस्बे के चप्पा-चप्पा छान मारा।
इस दौरान शराब बनाने वाली सामग्री मिलने पर धं’धेबाज शिवजी सहनी को गि’रफ्तार कर लिया। कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि धं’धेबाजों की ध’रपकड़ के लिए छा’पेमारी जारी है।

