मुजफ्फरपुर। गायघाट के एक समन्वयक की ओर से किसानों से कृषि इनपुट के सत्यापन के नाम पर अवैध राशि वसूले जाने की शिकायत जिला कृषि कार्यालय पहुंचने के बाद डीएओ शिलाजीत सिंह ने समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएओ के अनुसार समन्वयक मुरारी प्रसाद शाही के खिलाफ शिकायत मिली है। इसके द्वारा खरीफ कृषि इनपुट अनुदान में जमालपुर कोदई, कांटा पिरौछा उत्तरी,
कांटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत के किसानों के आवेदन सत्यापन में अवैध तरीके से वसूली की जा रही है।




