पटना : जो हमें सम्मान देगा हम उसे समर्थन देंगे : फ्रंट

पटना। भूमि विकास बैंक के सभागार में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान फ्रंट की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।

इसमें स्पष्ट किया गया कि फ्रंट आने वाले चुनावों में उसी दल को अपना समर्थन देगा जो दल समाज को अधिक से अधिक सम्मान देगा।इसके अलावा फ्रंट की ओर से आगामी 27 मार्च को पटना में राज्य सम्मेलन आयोजित करने, वर्ष 2022 में पूरे राज्य में फ्रंट का डेढ़ लाख सक्रिय सदस्य बनाने,

सभी जिलों में जिला सम्मेलन करने तथा राज्य के सभी जिलों में समाज के मेधावी गरीब छात्रों के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था करने के साथ ही पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से फ्रंट को गैर राजनीतिक फ्रंट का स्वरूप प्रदान करने के संकल्प को दोहराया गया। साथ ही कार्य समिति में ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर के सिद्धांत पर समाज को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में फैसला हुआ कि राजनीतिक रूप से कोई भी दल और सामाजिक रूप से कोई भी जाति या वर्ग समूह हमारे के लिए अछूता नहीं है। हम अपने समाज को मजबूत करते हुए सभी जाति के लोगों से अपने पुराने सामाजिक सरोकारों को फिर से मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में आहूत कार्य समिति की बैठक को मुख्य रूप से फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, धर्मवीर शुक्ला, पीएन सिंह आजाद, प्रीति प्रिया, धर्मेंद्र धारी सिंह, पूर्व आईएएस महेश्वर सिंह, डॉ.नवल किशोर सिंह, यज्ञ नारायण तिवारी, अशोक सिंह, संजीत ठाकुर आदि लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading