भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट : जो हमें सम्मान देगा, हम उसे समर्थन देंगे

पटना : भूमि विकास बैंक के सभागार में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के राज्य कार्यकारिणी की हुई बैठक। इस दौरान फ्रंट की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।

इसमें स्पष्ट किया गया कि फ्रंट आने वाले चुनावों में उसी दल को अपना समर्थन देगा जो दल समाज को अधिक से अधिक सम्मान देगा।

इसके अलावा फ्रंट की ओर से आगामी 27 मार्च को पटना में राज्य सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष में पूरे राज्य में फ्रंट का डेढ़ लाख सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे।

सभी जिलों में जिला सम्मेलन करने तथा राज्य के सभी जिलों में समाज के मेधावी गरीब छात्रों के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। जहां  पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में आहूत कार्यसमिति की बैठक को मुख्य रूप से फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा,

धर्मवीर शुक्ला ,पीएन सिंह आजाद, प्रीति प्रिया , धर्मेंद्र धारी सिंह पूर्व आईएएस महेश्वर सिंह, डॉ नवल किशोर सिंह , यज्ञ नारायण तिवारी ,अशोक सिंह, संजीत ठाकुर आदि लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading