मुजफ्फरपुर : आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं को किया गया जागरूक

मुजफ्फरपुर। सरैया प्रखंड के रुपौली गांव अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन में मुजफ्फरपुर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में देव नारायण प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया, रामबाबू महतो मुखिया रुपौली, रश्मि सिंह जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर एवं प्रशिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर के कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में विकास कुमार बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप, यूनिसेफ उपस्थित युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत योजनाओं के बारे में बताया। उनके द्वारा वोकल फॉर लोकल का बढ़ावा हेतु विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई।

उपस्थित आशुतोष मंगलम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ग्रेवटिव एग्रो और एनर्जी द्वारा उपस्थित युवाओं को स्टार्ट अप के बारे में विभिन्न जानकारी दी गई। साथ ही साथ राज्य सरकार एवम केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम के बारे में बताया गया।

अंतिम सत्र मे कोविड उपयुक्त व्यवहार दो गज दूरी और मास्क का उपयोग करने के लिए युवाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माणिक चंद्र सहनी, आशुतोष कुमार ठाकुर एवं नजरे आलम, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक की मुख्य भूमिका रही। इस कार्यक्रम में सरैया प्रखंड अंतर्गत युवा मंडलों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading