मुजफ्फरपुर : ट्रैफिक नियमों का करें पालन, जानें कितनों का हुआ जुर्माना…

मुजफ्फरपुर। शहरी क्षेत्रों के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। हालांकि, सं’दिग्धों की गि’रफ्तारी तो नहीं हुई, लेकिन ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले व बिना हेलमेट के वाहन चलाने में 54 बाइक ज’ब्त की गई।

इसके बाद सभी का चालान का’टकर जु’र्माना वसूल करके वाहनों को छोड़ा गया। बताया गया कि पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शहरी क्षेत्र में कई बाइकर्स ब’दमाश वा’रदात को अंजाम देने की फि’राक में घुम रहे हैं।

इसके बाद शहरी क्षेत्र के नगर, अहियापुर, मिठनपुरा, काजीमोहम्मदपुर आदि थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें 54 बाइक सवारों पर जु’र्माना की का’र्रवाई की गई।

नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि एहतियातन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसके तहत विभिन्न इलाकों में बाइक सवारों की त’लाशी व जांच की गई। उन्होंने कहा कि अ’पराध नि’यंत्रण को लेकर पुलिस को रूटीन में वाहन जां’च करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading