मुजफ्फरपुर : नगर पंचायतों में पर कितना वार्ड का हुआ गठन, जानें…

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर की नवगठित सात में से चार नगर पंचायतों में वार्ड गठन का प्रारूप तय हो गया है। मीनापुर में सर्वाधिक 18 वार्ड बनाए गए है। सबसे कम 10 वार्ड माधोपुर सुस्ता में गठित किया गया है।

सकरा और तुर्की-कुढ़नी में 11-11 वार्ड का गठन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चारों नगर पंचायत के वार्ड गठन का प्रारूप तैयार कर लिया गया। इसका प्रकाशन कर दिया गया।

इसके बाद 24 फरवरी तक दावा-आपत्ति ली जाएगी। पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र की नगर पंचायत सकरा और मीनापुर की दावा-आपत्ति डीसीएलआर पूर्वी जयचंद्र यादव के पास दी जाएगी।

पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र की नगर पंचायत तुर्की-कुढ़नी और माधोपुर सुस्ता की दावा-आपत्ति डीसीएलआर पश्चिमी खगेशचंद्र झा को दिए जाएंगे। इसका निष्पादन भी आपत्ति के साथ-साथ होता जाएगा।

प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी के साथ कुढऩी, सकरा और मीनापुर प्रखंड के पदाधिकारी लगे रहे। अमीन से सभी वार्ड का नजरी नक्शा भी तैयार कर लिया गया। आठ मार्च को इसके गजट का प्रकाशन हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.