मुजफ्फरपुर : कब से इंटर कॉपी का होगा मूल्यांकन, जानें….

मुजफ्फरपुर। इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं की गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए 12 केंद्र बनाए गए है। छह केंद्रों पर इंटर की कॉपियों की जांच होगी।
इन केंद्रों पर बाद में मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच होगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने डीईओ को इसके लिए पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अपने नियंत्रण एवं अनुश्रवण में रखें।

उक्त दोनों परीक्षाओं में सम्मिलित परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अच्छे से संपन्न कराएं। 28 फरवरी से आठ मार्च तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा मैट्रिक परीक्षा कापियों का पांच से 17 मार्च तक मूल्यांकन कार्य करा लें।

केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक मूल्यांकन कार्य में संलग्न सभी कर्मियों का प्रवेश हो जाना चाहिए।

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जो शाम पांच बजे तक अथवा उसके बाद की अवधि तक (आवश्यकतानुसार) चलेगा। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 100 से 250 के बीच परीक्षकों की संख्या मूल्यांकन कार्य के लिए अनुमानित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading