मुजफ्फरपुर : नल-जल का कहां पर काम रोका, क्या हैं मामला?

मुजफ्फरपुर। गोशाला से मस्जिद चौक के बीचों-बीच बिछाई जा रही पाइप लाइन को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। उनका कहना था कि जब सड़क का निर्माण हो जाएगा तो एक फीट मोटाई की पीसीसी ढलाई को काटकर पाइप लाइन से सड़क के दोनों तरफ के घरों में पानी का कनेक्शन कैसे जोड़ा जाएगा।

बता दें कि वार्ड नंबर 46 में सीएम सात निश्चय योजना के तहत यह कार्य चल रहा है। जब निर्माणाधीन सड़क के काम करने वाले मजदूर इसपर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो काम को रोकते हुए लोग संवेदक व पार्षद को बुलाने पर अड़ गए।

साथ ही इसकी लिखित शिकायत नगर निगम में की। इसमें सैफ अली, मो हसरत, ललन पासवान, मो आफताब, मो इरफान आदि शामिल हैं। हालांकि, शिकायत के बाद नगर निगम के पाइप लाइन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की।

बाद में जब पार्षद नंद कुमार प्रसाद साह उर्फ नंदू बाबू को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने संवेदक को डांट लगाते हुए सड़क किनारे नाला से सटाकर पाइप लाइन बिछाने का आदेश दिया।

पार्षद ने बताया कि जानकारी के अभाव में मजदूर सड़क के बीचों-बीच पाइप लाइन बिछा रहे थे। अभी गौशाला रोड का भी निर्माण चल रहा है। इसलिए समझ में नहीं आया।

मेरे संज्ञान में जब मामला आया इसके बाद जिस जगह पाइप लाइन बिछाई जा रही थी, उसे 15 फीट साइड कर नाला से सटा नए सिरे से गड्ढे की खुदाई कर पाइप लाइन बिछाई जाने लगी है । इससे अब लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading