मुजफ्फरपुर : वैलेंटाइन-डे के मौके पर डीआरबी मॉल में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर। वैलेंटाइन-डे के अवसर पर शहर के डीआर बी मॉल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 100 बच्चों ने एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं कार्यक्रम में शामिल लोग बच्चों के डांस को देखकर झूमने पर मजबूर हो गए। डांस प्रस्तुत करने के बाद कलाकारों को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक अमन मोंटी ने बताया कि इस इवेंट के नेतृत्व में बच्चों के लिए सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में होते रहेंगे, जिससे कि बच्चों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिल सके।

कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर डांस एसोसिएशन के डांसरों ने अपने डांस का जलवा बिखेरा। मंच संचालन अनिल शेखावत व इमरान अहमद ने की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुजफ्फरपुर न्यूज के सीईओ प्रकाश सिन्हा, भावना स्वाति, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, शिव भजन, गुरजीत सिंह, चंदन यादव, किशन, सुषमा प्रसाद, पंखुड़ी, हर्षवर्धन, विकास, शिवम, आशु, मयंक, संतोष, आकाश डीजे, आमिर इकराम, अजीत, सूरज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading