मुजफ्फरपुर आखिर डीएल के लिए लोग क्यों कार्यालय के काट रहे चक्कर, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी के लिए लोग जिला परिवहन कार्यालय में चक्कर काट रहे है। दरअसल लाइसेंस व आरसी की प्रिंटिंग पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से बंद होने के कार्य पूरी तरह ठप है।

नतीजा वाहन मालिकों को न तो ड्राइविंग लाइसेंस न ही आरसी मिल पा रही है। इधर, इन दोनों का बैकलाग भी बढ़ता जा रहा है। परेशान वाहन मालिक जिला परिवहन कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।

वाहन जांच में पुलिस की उगाही के शिकार बन रहे हैं। लोग डर से वाहन चलाने से कतरा रहे हैं। जिला परिवहन कार्यालय आए सुरेश कुमार ने कहा कि एक तो ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पहले ही दलाल को आठ हजार रुपये दे चुके हैं।

लाइसेंस नहीं रहने पर पुलिस भी वसूली कर रही है। विभाग की वजह से दोहरे उगाही के शिकार हो रहे हैं। वे कहते हैं कि वाहन मालिकों की क्या गलती है। इस तरह की शिकायत कई लोगों ने की।

एक देश एक कार्ड की तर्ज पर ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी का रंग होगा। बताया जाता है कि अब ड्राइविंग लाइसेंस का रंग सफेद होगा। सरकार द्वारा कार्ड आवंटित किया जा चुका है, मगर साफ्टवेयर को अब तक अपडेट नहीं किया गया है। जिसकी वजह से यह परेशानी हो रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि जल्द ही प्रिंटिंग का काम शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.