शादी का लड्डू खाए बिना भागा-भागा फिर रहा दूल्हा, जानें….

बिहार के मुंगेर में एक युवक को अपनी शादी में हर्ष फा’यरिंग करना महंगा पड़ा। घोड़ी पर सवार दूल्हे ने जमकर फायरिंग की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद वह बुरा फंस दूल्हा। नामजद प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस उसे खोज रही है और बेचारा दूल्हा शादी का लड्डू खाने के बजाए भागा-भागा फिर रहा है। यह मामला मुंगेर के मुफस्सिल थाना का है। यह शादी मुंगेर की वीआईपी शादी थी।

Youth Done Harsh Firing In Barat, Photo Viral On Social Media - हरिद्वार:  युवक ने बरात में की हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो - Amar  Ujala Hindi News Live

मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील राय की बेटी के साथ शादी होने पर दूल्हा इतना उत्साहित हुआ कि बारात के दौरान जमकर उनके और उनके सहयोगियों ने हर्ष फा’यरिंग की। हर्ष फा’यरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद मुफस्सिल थाना में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस उनकी गि’रफ्तारी को लेकर छा’पेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित खोजा बाजार में डिप्टी मेयर सुनील राय के घर एक बारात आई थी। जिसमें दूल्हे राजा ने खुद बंदूक थाम ली। शादी की खुशी में दूल्हे ने खुशी में ता’बड़तोड़ हर्ष फा’यरिंग की। इतना ही नहीं बारात मे आए दूसरों बारातियों ने भी जमकर हर्ष फा’यरिंग की। हालांकि हर्ष फा’यरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं दूल्हे द्वारा घोड़े पर बैठकर हर्ष फा’यरिंग करने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई प्रारंभ की।

इस मामले में मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि उक्त वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र सूरज कुमार की है। जिसकी 11 फरवरी को शादी थी। वहीं घर से बारात निकलने के दौरान दूल्हा समेत अन्य परिजन फा’यरिंग करते दिख रहे हैं।

डीएसपी ने बताया मुफस्सिल थाना में दूल्हा सहित तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर करवाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महुली गांव से बारात कासिम बाजार थाना के खोजा बाजार आ रही थी। पुलिस आ’रोपियों की गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading