मुजफ्फरपुर : किसानों को पैक्स के बदले बाजार में बेचने पड़े धान, जानें मामला…

मुजफ्फरपुर। किसानों के धान पैक्स के बदले बाजार में औने-पौने दाम में बेचने पड़े। बताया जा रहा है कि पैक्स को सीसी लिमिट नहीं है। इस बीच लाट बुकिंग में खेल की चर्चा हो रही है।

आधा दर्जन पैक्स अध्यक्ष जिला सहकारिता विभाग से लेकर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक तक आकर शिकायत की, लेकिन अधिकारी के नहीं रहने पर आक्रोश जताते हुए वापस हुए। खबड़ा पैक्स के अध्यक्ष महेश कुमार ओझा ने के अनुसार यहां 21 किसान ने धान बेचने का निबंधन कराया।

उसके हिसाब से सहकारिता विभाग की ओर सीसी लिमिट नहीं दी गई। इसके कारण वह केवल दस किसान का ही धान क्रय कर पाए। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से पहले तो पंचायत वार लक्ष्य कम तय किया गया।

जो लक्ष्य तय हुआ भी उसके अनुसार सीसी लिमिट नहीं मिली। पैक्स संघ के महामंत्री चंदेश्वर चौधरी के अनुसार क्रय के अंतिम दिन कई प्रखंड में सेटिंग-गेटिंग कर लिमिट बढ़ाने का खेल हुआ। अगर जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

पानापुर हवेली के अध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार उनके यहां 70 किसान ने निबंधन कराया, लेकिन वह 56 किसान के धान की क्रय कर पाए। कांटी हरचंदा के अध्यक्ष राजेश कुमार के अनुसार पहले से मुख्यालय ने लक्ष्य कम तय किया। जो तय हुआ उसके अनुसार राशि नहीं मिली।

उनके यहां भी 121 किसान ने निबंधन कराया, लेकिन केवल 75 किसान का धान ही क्रय हो पाया। रघुनाथपुर मधुबन के अध्यक्ष कैसलेश कुमार ने बताया कि उनके यहां लक्ष्य से कम खरीद कर पाए।

मनिकपुर नवरत्न के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उनके यहां 112 किसान ने निबंधन कराया था। लेकिन 63 किसान का ही खरीद हो पाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.