समस्तीपुर : केले की खेती का बनेगा हब, जानें ….

समस्तीपुर। केले की खेती के हब के रूप में समस्तीपुर विकसित होगा। यहां पर किसानों में केले की खेती की तरफ रुझान बढ़ रहा है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जी- 9 नस्ल के केले का बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा।

जिला उद्यान विभाग ने इसकी खेती के प्रति किसानों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। उन्हें अनुदानित दर पर केले के पौधे उपलब्ध कराया गया हैं। साथ ही, आधुनिक खेती के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा।

जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 300 हेक्टेयर में केले के बाग लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। विभागीय जानकारी के अनुसार विभाग ने बारिश की वजह से जलजमाव को लेकर 125 हेक्टेयर को सरेंडर कर दिया।

जिसके बाद 175 हेक्टेयर में केला का बाग लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके विरुद्ध 171 हेक्टेयर के लिए किसानों को केले का बाग लगाने के लिए आवेदन की स्वीकृति मिलने के बाद किसानों ने केले की खेती की है।

समस्तीपुर जिला केला उत्पादन का हब बनेगा विभागीय स्तर पर खेती के लिए प्रखंडवार लक्ष्य दिया गया है। इधर, कृषि विभाग का कहना है कि जिले की मिट्टी केले की खेती के लिए उपयुक्त है।

उद्यान विभाग की पहल पर जिले में प्रत्येक वर्ष योजना बना कर किसानों से केला की खेती करायी जा रही है। इससे न केवल समस्तीपुर जिला केला उत्पादन का हब बनेगा, बल्कि केला की खेती के प्रति किसान जागरूक हो रहे हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading