मुजफ्फरपुर : परीक्षा के दौरान इन कॉलेजों से हुए छात्र नि’ष्कासित, जानें….

शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर मैट्रिक परीक्षा-2022 के दूसरे दिन दोनों पालियों में सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न हुआ। किसी भी तरह के कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही पालियों में कुल दो परीक्षार्थी क्रमशः नितेश्वर कॉलेज से एक और चैपमैन स्कूल से एक परीक्षार्थी निष्कासित हुए।

तीन बच्चे बीमार हुए, जिन्हें तत्काल उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत द्वारा स्वयं शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के मद्देनजर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया। स्वच्छ,शांतिपूर्ण और क’दाचारमुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सशस्त्र बल के साथ पर्याप्त संख्या में स्टैटिक दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.