बिहार का गर्व : डेब्यू मैच में ही जड़ा तिहरा शतक

कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय मैदान में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में पूर्वी चम्पारण के लाल सकीबुल गनी ने अपने डेब्यू मैच में ही तिहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। सकीबुल बचपन से ही क्रिकेट खेलता था मगर इसके प्रति उसकी दीवानगी के पीछे का राज बड़ा रोचक है। सकीबुल अपने बड़े भाई फैसल गनी को वर्ष 2009 में अंडर 19 खेलने के लिए पटना एयरपोर्ट छोड़ने गए थे।

Take A Bow"- Twitter Reacts As 22-Year-Old Sakibul Gani Breaks World Record With 300 On FC Debut -

फैसल ने बताया कि मुझे हवाई जहाज में बैठते देख सकीबुल को लगा कि वह भी क्रिकेट खेलेगा तो फ्लाइट से यात्रा कर सकेगा। और उसके बाद से उसपर क्रिकेट का जुनून सवार हो गया। सकीबुल के पिता मो. गन्नान गनी पीडीएस दुकान चलाते हैं। मो. गन्नान ने बताया कि बच्चों की परवरिश के बीच उन्होंने कभी मुफलिसी को नहीं आने दिया।

उनकी मां ने गहने गिरवी रखकर बैट खरीदे। मैंने दिन-रात मेहनत कर उसकी सुविधाओं और जरूरतों का खयाल रखा। उसकी मेहनत और लोगों की दुआ रंग ला रही है। अल्लाह से दुआ है कि वह अपने देश के लिए भी खेले।

पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने सकीबुल गनी के असाधारण प्रदर्शन पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रणजी ट्रॉफी के उपरांत सकीबुल गनी के जिला मुख्यालय पहुंचते ही जिला प्रशासन एक कार्यक्रम आयोजित कर उसे सम्मानित करेगा।

सकीबुल ने वर्ष 2021 में इंटर एग्जाम के दौरान बंगलुरू में चल रहे विजय हजारे सीनियर ट्रॉफी में भाग लेने के लिए इंटर की परीक्षा बीच में ही छोड़ दी। बड़े भाई फैसल गनी बताते हैं कि सकीबुल को क्रिकेट गॉड गिफ्टेड है। पढ़ाई से ज्यादा खेल में रूचि है।

यही वजह कि इंटर आर्टस का तीन पेपर का एगजाम देने के बाद विजय हजारे खेलने चेन्नई रवाना होगा। वर्ष 2022 में भी इंटर परीक्षा नहीं दे सका।

शकिबुल के बड़े भाई फैज अली भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार के लिए खेल चुके हैं। उन्हीं की ट्रेनिंग में शकिबुल ने क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading