मुजफ्फरपुर जिले के सकरी सरैया रोड में पूर्व विधायक केदार गुप्ता की गाड़ी से बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ट’क्कर लग गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घा’यल हो गए। घटना के बाद आसपास के काफी लोग जुट गए। जिसके बाद पूर्व विधायक ने दोनों को तुर्की स्थित एक हॉस्पिटल में भ’र्ती करा दिया। फिर वहां से निकल गए।

घा’यल युवकों की पहचान कुढ़नी के नीरज कुमार और रजला के सुधीर कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत चिं’ताजनक बताई जा रही है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

इसी बीच एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें पूर्व विधायक ने कॉल करने वाले युवक को ध’मकी देते हुए सुना जा रहा है। ये ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है और जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अस्पताल से ही कुढ़नी के एक युवक ने पूर्व विधायक को कॉल किया। उसने अपना नाम नीलाब बताया। घटना के संबंध में उनसे बात की। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया था। उनकी खड़ी गाड़ी में ही युवकों ने बाइक से टक्कर मारी थी।

दोनों लड़के उनके क्षेत्र के भी थे। इस कारण उन्होंने सबसे पहले दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर को इलाज के लिए बोलकर वहां से निकल गए थे। क्योंकि उन्हें एक परिचित के यहां आवश्यक काम से जाना था। इस पर युवक ने कहा कि ये मानवता का परिचय नहीं है।

आपके काम से ज्यादा जरूरी युवकों की जान है। इस पर पूर्व विधायक भ’ड़क उठे और उस युवक को ध’मकी भरे लहजे में देख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है। तुम राजनीति नहीं करो। अन्यथा जनता से तुमको समझवा देंगे।

इधर, पूर्व विधायक ने कहा कि ध’मकी देने का कोई मामला नहीं है। वह युवक शुरू से ही उनका विरोध करता है। उन्होंने अपनी गाड़ी से घा’यलों को अस्पताल भेजा और इलाज भी कराया था। दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। युवक बेवजह विवाद खड़ा कर रहा है। उन पर लगाए गए आ’रोप बेबुनियाद हैं।
