पूर्वी पंचारण। रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान वाले अगरवा मोहल्ला निवासी शकीबुल गनी और उनके परिजनों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
खास बात यह है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीट कर शकीबुल को बधाई दी है। क्रिकेट के भगवान के ट्वीट से मिली बधाई के बाद शकीबुल के परिवार में खुशियां बढ़ गई है।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में लिखा है- डेब्यू रणजी ट्राफी मैच में सालिड परफारमेंस के लिए शकीबुल को बधाई, उम्दा प्रदर्शन को जारी रखो। शुक्रवार को डेब्यू मैच में शकीबुल ने शानदार 341 रन बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड किया।





