मुजफ्फरपुर। नगर थाना के नजदीक बाइक सवार अ’पराधियों ने 45 वर्षीय पान मसाला व्यवसायी गोविंद कुमार डारोलिया की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। तिलक मैदान रोड और एजाजी मार्ग के बीच हुई इस घटना से मुहल्ले में अ’फरातफरी मच गई।
सूचना के बाद नगर डीएसपी और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उ’ग्र लोगों ने आ’क्रोश जताया। पुलिस ने मौके से एक खो’खा ब’रामद किया है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी को खं’गाला जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर अ’पराधियों की गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि पुरानी बाजार स्थित दुकान बंद कर कारोबारी स्कूटी से घर पहुंचे। घर घुसने से पहले ही बाइक सवार अ’पराधियों ने उन्हें दरवाजे पर ही पीठ में गो’ली मा’र दी।
आ’शंका जताई जा रही अ’पराधियों ने दुकान से ही उनका पीछा किया। गो’ली लगने के साथ ही वे स्कूटी से गि’र गए। आवाज सुनने के बाद स्वजन और मुहल्लावासी बाहर निकले।
तब तक बाइक सवार दोनों अ’पराधी तेज गति से भा’ग निकले। आनन-फानन में कारोबारी को एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। हालत गंभीर देख वहां से एसकेएमसीएच रे’फर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौ’त हो गई।





