भागलपुर : पत्नी देर रात तक रहती थी बाहर, कर दी ह’त्या

भागलपुर जिले के कहलांगाव स्थित कवैया की पुष्पा कुमारी ह’त्याकांड का प’र्दाफाश मुंगेर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है। पुष्पा की ह’त्या पति नीरज कुमार उर्फ निलेंदु ने ही साथी सुभाष कुमार के साथ ग’ला रे’तकर कर दी थी।

दोनों ने श’व को नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बाघ नौलखा बागीचा में फेंक दिया था। पुलिस ने पति और उसके साथी को भी गि’रफ्तार कर लिया। ह’त्या में इस्तेमाल खून से सना हथौड़ा, चाकू, पुष्पा का पर्स व मोबाइल ब’रामद किया है।

रविवार को मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि पुष्पा के पिता चुन्नीलाल मंडल के बयान पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पति नीरज कुमार को मुंगेर और साथी सुभाष कुमार को कहलगांव से गि’रफ्तार किया गया। सुभाष कोतवाली थाना के शादीपुर का रहने वाला है। दोनों ने ह’त्या की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद दोनों को जे’ल भेज दिया गया।

डीएसपी मुख्यालय को पूछताछ में पति ने बताया कि पुष्पा कहलगांव स्थित एनटीपीसी के पास ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दूल्हन को सजाने का काम करने के लिए रात-रात भर घर से बाहर रहती। किसी अनजान से पत्नी का अ’वैध संं’बंध का श’क था। पति ने पुलिस को बताया कि रात में काम करने से मना करते थे। पत्नी काफी प्रताड़ित करती थी। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर ह’त्या करने का प्लान बनाया।

डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि महिला की ह’त्या का सौदा 20 हजार रुपये में पति नीरज ने दोस्त सुभाष से तय किया था। शुक्रवार की शाम नीरज ने पत्नी से कहा कि सुभाष के पास 10 हजार रुपये बकाया है। मुंगेर चलकर पैसा वसूलने की बात कही। सुभाष से पैसे लेने के बाद मुंगेर में ही कपड़े और ब्यूटी पार्लर के समानों की खरीदारी करेंगे।

पुष्पा को विश्वास में लेकर पति नीरज वर्धमान पैसेंजर से मुंगेर पहुंचा। नया रामनगर थाना के बाघ नौलखा बागीचा के पास पहुंचा, जहां पहले से ही सुभाष मौजूद था। पुष्पा जबतक कुछ समझ पाती हथौड़े से हमला कर दिया। पहले पुष्पा को ह’थौड़े से मारकर बे’होश किया, फिर चा’कू से ग’ला रे’तकर ह’त्या कर दी। श’व को कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading