मुजफ्फरपुर। होली को लेकर ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही है। वहीं होली में घर आने वालों लोगों को टिकट नहीं मिलने पर मायूस हो रहे है। बताया जा रहा है कि होली को लेकर मई तक ट्रेन की सभी सीटें फुल हो गई है।
ऐसे में होली में परदेसियों को घर की खुशियों में शामिल होने के लिए परेशानी होगी। दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब, अमृतसर, हरियाणा, कोलकाता, गुवाहाटी आदि से आने वाली ट्रेनों में मई तक किसी में भी कंफर्म सीट उपलब्ध नहीं है।
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में अभी 100 से 200 वेटिंग चल रही है।
ऐसे में यदि आप अपनी कार या किराये पर गाड़ी लेकर आने की कोशिश करते हैं तो यह महंगा साबित होगा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस वालों के नखरे में बढ़ गए हैं।




