प्यार करना जु’र्म है तो हमें जो सजा दी जाएगी वो मंज़ूर होगी, जानें….

जमाना सोशल मीडिया का है। आधुनिक संचार के इस माध्यम से जवां दिलों में प्यार पनपते देर नहीं लगती। बिहार के बाढ़ में एक युवक और युवती इंस्टाग्राम से एक-दूसरे के संपर्क में आए। उनमें बातचीत हुई, मेल-जोल बढ़ा और फिर दोनों ने भाग कर कर लव मैरिज कर ली।

Wedding Hands Love - Free photo on Pixabay

सीतामढ़ी की रहने वाली विभा और मनेर के निवासी रोहित के बीच सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्रेम साढ़े तीन साल तक चला। अलग-अलग जाति से आने वाले विभा और रोहित ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई और शादी कर एक हो गए। मगर उनके घरवालों को यह मंजूर नहीं है, वो उन पर अलग होने के लिए प्रेशर डाल रहे हैं।

परिवारवालों के दवाब से तंग आकर नवविवाहित जोड़े ने प्रशासन और मीडिया से गुहार लगाई है। रोहित ने बताया कि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं, जब मेरी पत्नी के द्वारा अपने पिता को इसकी जानकारी दी गई तो वो उसकी शादी दूसरी जगह तय करने लगे। लेकिन हमें यह मंजूर नहीं था इसलिए हमने भाग कर शादी कर ली। मगर शादी के बाद मुझे ध’मकियां मिल रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि तुम दूसरी जाति के हो, तुमने हमारी जाति को बदनाम किया है।

वहीं, विभा ने बताया कि उसके घरवालों को उनके प्यार की जानकारी थी। मैंने अपनी मर्जी और खुशी से रोहित के साथ शादी की है। मैं अपने परिवार से कहूंगी कि या तो हमारी शादी को स्वीकार करें या फिर हमें स्वतंत्र रूप से जिंदगी जीने दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम दोनों कोई गलत फैसला लेने को मजबूर हो जाएंगे।

रोहित ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की गु’हार लगाई है। उसने कहा कि हमारी जान को खतरा है। हमने कोई जु’र्म नहीं किया है। हमने प्यार किया है और शादी की है। हम दोनों बा’लिग है। अगर प्यार करना जु’र्म है तो हमें जो सजा दी जाएगी वो मंज़ूर होगी।

वहीं, विभा ने भी दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे अपने पति के साथ रहना है, चाहे जो हो जाए। हम अपने पिता और भाई से गु’हार लगाते हैं कि वो हमें कबूल करें, हमारी शादी को क’बूल करें या फिर हमें स्वतंत्र रूप से जिंदगी जीने दें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.