मुजफ्फरपुर : समाहरणालय में डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता जिला अभियोजन की बैठक हुई। इस बैठक में जिले के सभी न्यायालय में अभियोजन के क्रम में आ रही समस्याओं, उत्पाद केस के अभियोजन, गवाहों के उपस्थापन, चार्जशीट, लंबित मामलों के निष्पादन, अभियोजन पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य, प्रत्येक वाद में राज्य के तरफ से पैरवी आदि की समीक्षा की गई।
इसके साथ ही इंजुरी रिपोर्ट हॉस्पिटल के द्वारा स-समय उपलब्ध कराने को लेकर डीएम ने सख्त निर्देश दिए। डीएम ने सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक के कार्यों और उनके स्तर पर लंबित रहने का कारणों पर समीक्षा कर निर्देशित किया कि सभी संबद्ध पदाधिकारी समन्वय से कार्य कर कां’डो के निष्पादन में रुचि लेकर कार्य करें।
अधिकतम दो’ष सिद्धि कराना लक्ष्य रखें। ज’घन्य अ’पराधों जैसे यौ’न उ’त्पीड़न,लैंगिक अ’पराध, जुवेनायिल, मानव व्या’पार, एससी-एसटी के मामले उच्च प्राथमिकता के साथ निष्पादन पर जोर दिया गया।
डीएम प्रणव कुमार ने वैसे केस जो अंतिम चरण में हो, को चिन्हित करते हुए सभी अभियोजकों को पांच-पांच लक्ष्य रखकर केस का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस के स्तर से आवश्यक कार्रवाई के निमित सभी अनुसंधानकर्ता से समन्वय कर त्वरित निष्पादन की बात कही। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, सभी लोक अभियोजक, विशेष अभियोजक, सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित थे।

