मुजफ्फरपुर : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने बैठक कर बागमती परियोजना पर की चर्चा

मुजफ्फरपुर। समाहरणालय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री राम सूरत कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान बागमती परियोजना के अधीन अर्जित भूमि के मुआवजा भुगतान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर निदेशक भू-अर्जन,सुशील कुमार , डीएम प्रणव कुमार, अपर समाहर्ता मुजफ्फरपुर राजेश कुमार सहित डीसीएलआर पूर्वी एवं पश्चिमी सहित अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में औराई और गायघाट विधानसभा के अंतर्गत बेनीबाद से लेकर औराई कटौझा तक बागमती परियोजना के अंतर्गत दाएं और बाएं भाग का(बांध) निर्माण हो रहा है, इस निर्माण में बचे हुए कार्य को पूरा करना, किसानों का भुगतान करना,20 प्रतिशत की राशि का भुगतान में जो विलंब हो रहा है उसे क्रियान्वित कराना, जिस गांव का अधियाचना नहीं हुआ है,जिसका गजट पंचाट हो चुका है इत्यादि बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

बैठक में प्रभावित गांव के किसान भी उपस्थित हुए जहां उन्होंने अपनी समस्याओं को रखा। उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनके समस्याओं को गौर से सुना गया एवं उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की बात कही गई।

माननीय मंत्री जी द्वारा भूअर्जन पदाधिकारी एवं बागमती प्रमंडल के अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि दोनों विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों के हित के मद्देनजर मुआवजा भुगतान की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से लंबित कार्यो के निष्पादन की दिशा में हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार हैं ताकि पीड़ित परिवारों की समस्याओं का समाधान हो सके।

बैठक में जिला भूअर्जन पदाधिकारी द्वारा मकानमय सहन योजना ,बागमती दायां तटबन्ध, बागमती बायाँ तटबन्ध,बागमती बांध के बीच पड़ने वाले विस्थापित परिवारों को पुर्नवासित करने हेतु भूअर्जन के सम्बंध में माननीय मंत्री जी ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।कहा कि मुआवजा भुगतान के समस्या के निराकरण करने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि स- समय इसका समाधान हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading