मुजफ्फरपुर : रविनंदन सहाय उर्फ अमर बाबू के प्रथम पुण्यतिथि पर तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, झपहां स्थित रविनंदन सहाय इंडोर स्टेडियम में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वहीं उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि वे तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय के अध्यक्ष रहे। अमर बाबू एक प्रख्यात समाजसेवी थे।
जिन्होंने उत्तर बिहार के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया और आज इसी रविनंदन सहाय इंडोर स्टेडियम में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
वहीं महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं को समूहों में बांटकर पुरुष व महिला वर्ग में मैच का आयोजन किया गया तथा सभी खिलाडियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर एसआईएस के कमांडेंट रामधारी सिंह, प्रोफेसर ओंकारेश्वर प्रसाद, प्रोफेसर बीरेंद्र कुमार यादव, प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह, प्रोफेसर रंजना, अभिषेक सोनू, संजय कुमार, मनीष कुमार, संजीत कुमार, ऋषि कुमार, मीना देवी, विजय, रवि समेत छात्र-छात्राएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



