गया : रेल पुलिस को सोना त’स्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। गया जंक्शन पर हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन से डेढ़ किलो सोना के साथ व्यक्ति को गि’रफ्तार किया गया है।

गया जंक्शन पर पटना DRI की टीम के साथ आरपीएफ और जीआरपी टीम ने ये का’र्रवाई करते हुए हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस में रेड की। गुप्त सूचना के आधार पर पटना से आई DRI की टीम गया जंक्शन पर पहुंची जिसके बाद गया RPF और GRP थाना की पुलिस से मिलकर ये का’र्रवाई की।

इस कार्रवाई में गया जंक्शन पर हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में S-7 कोच के बर्थ संख्या 49 पर सफर कर रहे एक यात्री की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलोग्राम का एक विदेशी गो’ल्ड बिस्किट और 500 ग्राम का एक अन्य विदेशी गोल्ड बिस्किट बरामद किया गया।

RPF पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश के अनुसार सोने के साथ गिरफ्तार तस्कर को DRI की टीम पटना लेकर चली गई है। बरामद सोने की कीमत बाजार में करीब 77 लाख रुपए बताई जा रही है।

ब’रामद सोने के साथ सोना त’स्कर को ट्रेन से नीचे उतार कर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। प’कड़े गए सोना तस्कर ने पूछताछ में टीम को बताया कि वह डेढ़ किलोग्राम विदेशी गो’ल्ड बिस्किट को हावड़ा से लेकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जा रहा था।

फिलहाल इस मामले में और छा’नबीन की जा रही है जिसके बाद ये पता चल पाएगा कि इस डील के पीछे कौन शख्स है और यह मा’ल किसको देने के लिए हावड़ा से मिर्जापूर जा रहा था।
