मुजफ्फरपुर : कब होगा एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव, जानें…

मुजफ्फरपुर। जिला बार एसोसिएशन के बाद अब एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। आगामी दो अप्रैल को एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव होगा। तीन अप्रैल को मतगणना होगी।

इसके लिए अमरनाथ चौबे को निर्वाची पदाधिकारी व विजय कुमार शाही को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। गुरुवार को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है।

25 फरवरी से तीन मार्च तक आपत्ति दर्ज कराए जा सकते हैं। चार से लेकर सात मार्च तक निर्वाची पदाधिकारी के निर्णय के विरुद्ध चुनाव कमेटी के समक्ष चुनौती दी जा सकती है।

नौ मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 10 मार्च से लेकर 23 मार्च तक अवकाश के दिनों को छोड़कर उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

25 मार्च को योग्य उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा। 26 से लेकर 29 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 30 मार्च को बचे हुए उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

इन पदों के लिए होंगे चुनाव
अध्यक्ष – एक, उपाध्यक्ष-तीन,महासचिव-एक,संयुक्त सचिव- तीन, सहायक सचिव-तीन, कोषाध्यक्ष-एक, कार्यकारिणी सदस्य-सात, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-पांच, अंकेक्षक- दो, निगरानी समिति सदस्य- तीन व पुस्तकालय-तीन पदों के लिए चुनाव होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.