एसबीएस आईटी हॉस्पिटल: “टीका आपके द्वार”, कैंपेन शुरू

मुजफ्फरपुर: रेडियो ऑरेंज एवं मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य समिति के संयुक्त प्रयास से दस दिवसीय “टीका आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को भिखनपुर स्थित एसबीएस आईटी से किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्त्रीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा उपस्थित रहे।

उन्होंने रिबन काट कर कोविड टीका शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसबीएस आईटी हॉस्पिटल के संस्थापक शशिभूषण शर्मा ने कहा कि हमलोगों ने पिछले छह महीने में एसबीएस आईटी में जो सुविधाएं दिलाई है, वो काफी संतोषजनक है।

इसमें थेरपुटिक इंटरवेंशनल इंडोस्कोपिक और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिकल प्रोसिजर है।

कार्यक्रम में एसवीएस आईटी हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. अमित अग्रवाल, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कमलेश मिश्रा, प्रकाश वर्धन, मुकेश सिंह, रेडियो ऑरेंज 106.4 एफएम की तरफ से अभिषेक श्रीवास्तव,

आरजे ऋषभ, राजीव रंजन, रुद्रा टोयोटा से राजेश कुमार व उनकी सेल्स टीम, एचडीएफसी टीम और मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य समिति की टीकाकरण टीम उपस्थित थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading