मुजफ्फरपुर : निलंबित सिपाही की ह’त्या के मामले में पुलिस ने सं’दिग्धों को उठाया, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। जैतपुर ओपी के सिरकोहियां गांव में बिहार पुलिस के निलंबित सिपाही व होटल संचालक ब्रजेश सिंह की ह’त्या से इलाके में भा’री त’नाव है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती जैतपुर व आसपास के इलाकों में की गई है।

पो’स्टमार्टम के बाद श’व घर पर रखा गया है। मथिलेश सिंह के जे’ल से आने पर दा’ह-संस्कार होगा। इधर, पुलिस करीब आधा दर्जन सं’दिग्धों को हि’रासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में जैतपुर, सरैया समेत आसपास के थानों की पुलिस लगातार छा’पेमारी कर ह’त्याकां’ड की गु’त्थी सुलझाने में लगी रही। हालांकि पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

ब्रजेश के बड़े भाई मिथिलेश सिंह भागलपुर जे’ल में बं’द है। मिथिलेश पेरोल पर बाहर निकलेगा। मिथिलेश सिंह के नवादा स्थित अपने घर लौटने के बाद ही ब्रजेश के श’व का दा’ह संस्कार किया जाएगा।

ह’त्या के बाद उत्पन्न हालात को देखते हुए जैतपुर व आसपास में जिला से भेजी गई बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया। जैतपुर ओपी से लेकर चौक तक छावनी बना हुआ है। ह’त्या के बाद से लोग आ’क्रोशित हैं।

नवादा व आसपास के क्षेत्रों में जो चर्चाएं चल रही थी उसके अनुसार बुधवार की सुबह ब्रजेश सिंह अपनी मां को इलाज के लिए शहर लेकर गया था। वहां से लौटने के दौरान किसी ने फोन कर बाइक के लिए हुए वि’वाद की पंचायती करने के लिए बुलाया था।

ब्रजेश मां को दिखाने के बाद मां को रोड गाड़ी से भेज कर स्वयं चला गया था। उसके रेपुरा मलंग चौक के पास कुछ लोगों के साथ रुका। वहां से सिरकोहियां के लिए सभी निकले। सिरकोहियां जाने के बाद ब्रजेश का मोबाइल बंद आने लगा।

इसके बाद लोग खोजबीन करते सिरकोहियां पहुंचे तो सुमंत सिंह व ब्रजकिशोर ठाकुर के घर के समीप ब्रजेश की बुलेट बाइक लगी हुई देखी। जिसकी सूचना के बाद नवादा आसपास से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष सिरकोहियां गांव पहुंचे थे।

सूचना के बाद जैतपुर ओपी पुलिस व एसडीपीओ सरैया भी पहुंचे थे। सर्च अभियान के दौरान सरसों की खेत से बोरा में बंधा हुआ ब्रजेश का श’व बरामद हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading