मुजफ्फरपुर : कृषि इनपुट में ग’ड़बड़ी पर होगी कर्मियों पर का’र्रवाई, जानें पूरा मामला….

मुजफ्फरपुर। जिला कृषि अधिकारी ने किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक की बैठक की। इस बैठक में डीएओ ने अ’नियमितता के आरोप पर जांच का आ’देश देते हुए का’र्रवाई करने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित विधायक निरंजन राय ने कहा कि कृषि इनपुट राशि में भारी लू’ट खसोट हो रही है। साथ ही शि’कायत करने वाले किसानों को कृषि समन्वयक के द्वारा ड’राया ध’मकाया जा रहा है।

इस मामले में सभी कृषि समन्वयक से पू’छताछ की। डीएओ ने कहा कि मामले की जां’च की जा रही है जांच के बाद दो’षी पाए जाने के बाद भ्र’ष्ट कर्मियों को ब’र्खास्त किया जायेगा।

वहीं ग’लत तरीके से कृषि इनपुट की राशि लेने वाले किसानों से राशि वसूली जाएगी। उन्होनें सभी किसान सलाहकारों को 1 मार्च तक प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभुकों का केवाईसी संपन्न कराने का निर्देश दिया व आत्मा के द्वारा किसानों का ग्रुप बनाकर जैविक खाद व जल संचय की ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दिया।

बीडीओ को कृषि संबंधित सभी योजनाओं की अपने स्तर से मॉनिटरिंग करने की बात कही। मौके पर प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, बीएओ अजीत कुमार, सुनील राय, अरविंद यादव, समेत कृषि समन्वयक व सभी किसान सलाहकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading