मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में कहां-कहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का होगा निर्माण, जानें….

मुजफ्फरपुर। मुशहरी अंचल के मणिका मन और खबड़ा में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया जाएगा। मुख्य सचिव के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने दोनों स्थलों के लिए समाहर्ता प्रणव कुमार से अनापत्ति निर्गत करने का आग्रह किया है, ताकि इसपर शीघ्र एसटीपी का निर्माण शुरू किया जा सके।

मालूम हो कि मुशहरी में श्मशान की जमीन पर एसटीपी का निर्माण शुरू किया गया था। शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने इसका वि’रोध किया। इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसे नियम के वि’रुद्ध बताया। इसे देखते हुए यहां एसटीपी के निर्माण पर रोक लगा दी गई।

अब विभाग ने निर्णय लिया है कि एसटीपी के लिए तालाब या पोखर का चयन किया जाए। इसके तहत ही मणिका मन को चिन्हित किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रस्ताव पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के उप सचिव मनोज कुमार झा ने डीएम को पत्र भेजा है।

इसमें कहा गया है कि सरकारी भूमि के लिए एनओसी की जरूरत नहीं है, मगर जलनिकाय के लिए यह आवश्यक है। इसे देखते हुए 22.5 एमएलटी क्षमता वाले एसटीपी के निर्माण के लिए मणिका मन के पास जमीन का एनओसी दिया जाए।

इसके अलावा 13 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी निर्माण के लिए खबड़ा/फरदो के पास जमीन को एनओसी देने की कृपा की जाए। डीएम प्रणव कुमार ने अपर समाहर्ता राजेश कुमार को इसपर आगे की का’र्रवाई करने को कहा है।

इन दोनों जगहों पर एनओसी मिल जाने के बाद नगर विकास और आवास विभाग की महत्वपूर्ण योजना पूरी होने की संभावना है। बरसात से पूर्व इसका निर्माण हो जाए तो शहर को जलजमाव से कुछ मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.