मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने समीक्षा बैठक की। इसमें भूमिहीन लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने, आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर दायर नीलाम पत्र वाद के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई।

डीडीसी ने निर्देश दिया कि योजना के तहत भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में तीव्र गति से कार्य करना सुनिश्चित करें। प्रखंड वार निर्धारित लक्ष्य और उसके वि’रुद्ध अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई।
जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रतीक्षा सूची में जिले में भूमिहीन लाभुकों की संख्या 1224 है। इसमें सबसे अधिक मुशहरी में 483 है। कांटी में 165 है।
1224 भूमिहीन लाभुकों के वि’रुद्ध 1006 लाभुकों को अगले सप्ताह में भूमि उपलब्धता की प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जाएगा। नीलाम बाद निष्पादन की समीक्षा में कहा गया कि जिले में 761 लाभुकों पर वाद दायर किया गया है।
इसमें 278 को नोटिस दिया गया है। डीडीसी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक नो’टिस निर्गत करें। इसके बाद विधि सम्मत अग्रेतर का’र्रवाई करें।



