अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की शूटिंग पूरी, 21 मार्च को होगी रिलीज

बाॅलीवुड डेस्क. सारागढ़ी बैटल पर बन रही अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शूटिंग रैपअप की जानकारी अक्षय ने ट्वीट कर दी। केसरी में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। अक्षय के बाद फिल्म में परिणीति का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया है। यह फिल्म भगत सिंह के शहीद दिवस 23 मार्च से दो दिन पहले 21 मार्च 2019 काे रिलीज होगी।
सारागढ़ी बैटल का है खास महत्व

12 सिंतबर 1897 को हवलदार ईशर सिंह की लीडरशिप में सिख रेजीमेंट ने कई घंटों तक अफ़ग़ानी सेना के दस हजार सैनिकों से सारागढ़ी (नार्थ वेस्टर्न फ्रंटियर प्रोविंस) में लड़ाई लड़ी थी। रेजीमेंट यह बात जानती थी कि लड़ाई आसान नहीं थी क्योंकि सैनिकों की संख्या काफी ज्यादा थी लेकिन तब भी वह मैदान में डटे रहे और अंतिम समय तक हार नहीं मानी।

सारागढ़ी डे पर जारी किया था पोस्टर

अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा-सारागढ़ी डे के मौके पर पेश है केसरी का फर्स्ट लुक, सारागढ़ी के शहीदों को हमारा नमन! आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा मेरा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी।

सारागढ़ी पर बनी तीसरी फिल्म

केसरी से पहले राजकुमार संतोषी की बैटल ऑफ़ सारागढ़ी में रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा अजय देवगन भी इसी विषय पर संस ऑफ़ सरदार नाम की फिल्म बना रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.