मुजफ्फरपुर : कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामले को देखते हुए दो माह पहले जे’ल के बंदियों से उनके स्वजनों की मु’लाकात पर रोक लगाई गई थी। वहीं यह रोक मंगलवार से हटा ली गई है। अब बंदी व उसके स्वजन आमने-सामने मुलाकात कर सकेंगे।
इसके लिए उनके स्वजनों को आनलाइन आवेदन देना होगा। हालांकि इस व्यवस्था के शुरू होने के पहले दिन मंगलवार को किसी बंदी के स्वजनों की आमने-सामने मुलाकात नहीं हो सकी।
जेल अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता के अनुसार तीन जनवरी से बंदियों व उसके स्वजनों की आमने-सामने मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। यह रोक जेल आइजी गणेश कुमार मीणा के आदेश पर रोक लगाई गई थी।

इस रोक को हटा लिया गया है। बंदी के स्वजनों को ई-प्रिजन वेबसाइट पर इसके लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्हें एक स्लाट मिलेगा।
इस तय स्लाट में ही वे सीमित समय में जेल में बंद अपने स्वजन से मुलाकात कर सकते हैं। बंदियों से मिलने आने वाले उसके स्वजनों के लिए कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र व मास्क लगाना अनिवार्य होगा।




