मुजफ्फरपुर। जिले के अलग-अलग थानों में मृ’त चौकीदारों के परिजनों को अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर नौकरी मिली है। इस संबंध में डीएम ने जिला आदेश जारी किया है। इनमें तीन महिलाओं को पति की मौत के आधार पर चौकीदारी की नौकरी मिली है।
मनियारी में बीते साल चौकीदार मो. जैद की ह’त्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी मलका तरन्नुम बहाल की गई है। बहाल होने वाले नये चौकीदारों को छठा वेतनमान के तहत 5200-20200 एवं सातवां वेतनमान के 18000-56900 ग्रेड लेवल एक के तहत भुगतान किया जायेगा।
जिला आदेश के अनुसार अहियापुर थाने के राघोपुर निवासी पवन कुमार, औराई के रामपुर सगहरी निवासी प्रगास पासवान, करजा थाना के बड़का गांव निवासी संजीव कुमार महतो, बोचहां थाना के राघो मझौली निवासी मनीष कुमार,
सकरा थाना के मछही निवासी लखिन्द्र पासवान, मनियारी थाने के मुरादपुर निवासी मलका तरन्नुम, सकरा के सबहा महदैया निवासी विजेता कुमारी, करजा थाने के महमदपुर खाजे निवासी राज लक्ष्मी, कटरा के डरहोल निवासी रौशन सदा, गायघाट थाना के कांटा निवासी मोहन पासवान,
सरैया थाना के खैरा निवासी ओमप्रकाश कुमार, कटरा के बिसौठा निवासी अजीत कुमार, मोतीपुर के पगहिया रैती निवासी मो. फारूक, अहियापुर थाना के बहादरुपुर निवासी राजेश कुमार, गायघाट के इब्राहिमपुर बेरुआ निवासी धीरज पासवान,
बोचहां के बुधनगरा निवासी संतोष कुमार पासवान, साहेबगंज के रूप छपरा निवासी सुरेंद्र कुमार, सकरा थाना के मुरौल निवासी प्रमोद पासवान, सदर थाना के महमदपुर पताही निवासी दिनेश पासवान और कुढ़नी थाना के रघुनाथपुर भिखनी निवासी शिवनाथ पासवान को नौकरी मिली है।



