बिहार एसटीएफ की टीम ने एक बड़ी का’मयाबी हासिल की है। एसटीएफ की टीम ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से कुख्यात वांछित अपराधी विदेशी राय उर्फ अमरीश राय को गि’रफ्तार कर लिया है।

विदेशी राय पर भोजपुर जिले के कोईलवर इलाके में पिछले 22 जनवरी को आपसी वर्चस्व की लड़ाई में तीन लोगों की ह’त्या का गं’भीर आ’रोप है।

सूत्रों की माने तो यह अपराधी बालू के अवैध खनन में भी संलिप्त रहा है। बालू के अवैध उत्खनन को ही लेकर ही दो गुटों में जनवरी में जमकर फायरिंग हुई थी।

इस घटना के दौरान विदेशी राय ने लगातार फा’यरिंग कर पूरे इलाके को थर्रा दिया था। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी।

बिहार एसटीएफ के अधिकारियों की मानें तो उक्त अपराधी के खिलाफ हत्या और रंगदारी से संबंधित कई संवेदनशील कांड दर्ज हैं। केवल भोजपुर जिले के कोईलवर थाने में ही विदेशी राय के खिलाफ कुल 11 केस दर्ज हैं जो काफी संगीन हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस की एसटीएफ और भोजपुर पुलिस ने बुधवार को अहले सुबह दबिश देकर इस अपराधी को गि’रफ्तार कर लिया।

फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है ताकि इसके गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सके। इस अपराधी के खि’लाफ कोईलवर थाने में पहला केस 2012 में द’र्ज किया गया था और इसके बाद महज 10 सालों में ये जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बन गया।

यह केस धारा 144 /384 भारतीय दंड विधान और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम से संबंधित था। बिहार एसटीएफ के साथ ही पुलिस को इस बात की उम्मीद है कि विदेशी राय की गि’रफ्तारी से कई अनसुलझे मामलों का खुलासा हो जाएगा।
