मुजफ्फरपुर। जिले के नेतृत्व में गठित समन्वय समिति की ओर से रूस-यूक्रेन में फंसे छात्रों की वापसी के लिए प्रशासन की ओर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर अपर समाहर्ता डॉ. अजय कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग, विदेश मंत्रालय व प्रभावित परिवारों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी स्तरों पर यथोचित कार्यवाही की जा रही है।
इसके दृष्टिगत अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन सहित समन्वय समिति में सम्मिलित पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी, पूर्वी, मुजफ्फरपुर अनुमण्डल पदाधिकारी, पश्चिमी एवं प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा,
मुजफ्फरपुर द्वारा प्रभावित परिवारों से भेंट कर यथास्थिति संबंधी जानकारी दी गई तथा परिवारों को रूस युक्रेन युद्ध संकट में फंसे हुए छात्र-छात्राओं व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षित निष्क्रमण के संबंध में भारत सरकार,
आपदा प्रबंधन विभाग- बिहार, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, मुजफ्फरपुर / जिला आपात्कालीन संचालन केन्द्र, मुजफ्फरपुर द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई तथा उन्हें इस संकट की घड़ी में संयम बरतने व धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया।
रूस युक्रेन युद्ध संकट में फंसे हुए छात्र छात्राओं व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षित निकासी के संबंध में त्वरित सहायता के लिए जिला आपात्कालीन संचालन केन्द्र, मुजफ्फरपुर के दूरभाष संख्या-0621-2212007 पर भारतीय समयानुसार पूर्वाहन 09.00 बजे से अपराह्न 06.00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।



