पटना। स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए चुनाव अप्रैल में कराया जाएगा। इसके लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए चुनाव अप्रैल महीने में कराया जाएगा।
इन सीटों के लिए भाजपा और जदयू गठबंधन के तहत उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं तो राजद ने माले के साथ गठबंधन कर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।
इनके अलावा मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी, कांग्रेस और चिराग पासवान की लोजपा (राम विलास) ने भी अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 24 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया इसी महीने यानी नौ मार्च को शुरू हो जाएगी।




