मुजफ्फरपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, जानें…

मुजफ्फरपुर। बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन- 2022 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर ने जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

मालूम होगा बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन-2022 का मतदान तिथि 4 अप्रैल 2022 है।सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा जबकि 7 अप्रैल 2022 को मतगणना होगा।

उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग के प्रेस नोट के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है ।इस आलोक में पूरे जिले में धारा 144 भी लागू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में निर्वाचन के दरमियान आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन कराया जाएगा। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर सभी का सहयोग अपेक्षित है ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की सभा, रोड शो, रैली के लिए नियमानुसार परमिशन लेना अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की दिक्कत या कठिनाई होने पर संबंधित कोषांग/ जिला निर्वाचन प्रशाखा से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा मुकम्मल तैयारी कर ली गई है। सभी महत्वपूर्ण कोषांग का गठन कर लिया गया है ।उन्होंने बताया कि जिले में कुल 17 मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं।

प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में एक- एक मतदान केंद्र तथा नगर निगम क्षेत्र के लिए एक मतदान केंद्र प्रस्तावित है।आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजनीतिक दलों से विमर्श कर इस पर आयोग का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को उक्त चुनाव से संबंधित निर्धारित कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया। बताया कि चुनाव के लिए निर्वाचक सूची तैयार कर ली गई है जिले में कुल 6108निर्वाचक हैं। बताया कि निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के लिए आयोग के द्वारा कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है । 4 मार्च को प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा तथा प्रारूप सूची के विरुद्ध दायर आपत्ति सात दिनों तक प्राप्त की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.