मुजफ्फरपुर : स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ जिला प्रशासन हुई बैठक, आपसी समन्वय स्थापित पर दिया जोर

मुजफ्फरपुर। आकांक्षी जिला कार्यक्रम, जिला आपदा प्राधिकरण एवं बिहार इंटर एजेंसी समूह अंतर्गत आपसी समन्वय को स्थापित करने की लिए जिले कि 11 “आकांक्षी जिला सहयोग” अन्तर्गत पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इस बैठक मै विशेष रूप से लोकल एनजीओ की सहभागिता, आकांक्षी जिला कार्यक्रम में, आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण में किस प्रकार सुनिश्चित की जाए इस पर विशेष ध्यान दिया गया।

 अध्यक्षता कर रहे जिला के डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आकांक्षी जिला में जब तक प्रशासन एवं एनजीओ एक साथ जिले के लोगों के लिए कार्य नहीं करेंगे तब तक हम बेहतर प्रगति नहीं ला सकते है। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य एवं सम्मिलित प्रयास के माध्यम से जन आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपदा से पूर्व की तयारी करने से हम आपदा से ग्रसित होने से लोगो को बचा सकते हैं।

सभी 11 एनजीओ की पूर्व में की गई प्रोफाइलिंग की एक प्रस्तुति जिला समन्वयक आकांक्षी जिला कार्यक्रम नीति आयोग के श्री अकरम ने की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की किस प्रकार से जिला प्रशासन के साथ अलग-अलग विभागों एवं एनजीओ के साथ सामूहिक प्रयास करने पर जिला बेहतर प्रगति कर सकता है। और यही विजन प्रधानमंत्री जी आकांक्षी जिला को ले कर है।

इस बैठक में मुख अतिथि के रुप मे यूनिसेफ की ओर से भारत के प्रतिनिधि श्री टॉम व्हाइट उपस्थित थे। अपर समाहर्ता (आपदा), निर्देशक डीआरडीएल, डीईओ, एसएसए, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, डीपीओ आईसीडीएस, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जीविका) सहित जिले में कार्य कर रहे सभी डेवलपमेंट पार्टनर्स बैठक मै मौजूद थे। अंत में सभी 11 एडीसी अन्तर्गत पंजिकृत एनजीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading