मुजफ्फरपुर : चक्कर मैदान इलाके में पानी निकासी के लिए निगम का प्रोजेक्ट तैयार, जानें…

मुजफ्फरपुर। शहर के चक्कर मैदान और उसके आसपास क्षेत्रों से जलजमाव से छुटकारा के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से नाला निर्माण प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके लिए नगर निगम के नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने डीएम को पत्र लिखा है।

पत्र में नाला निर्माण के लिए सैन्य विभाग से आवश्यक एनओसी प्राप्त कराने का अनुरोध किया गया है। जानकारी दी गई है कि निगम के इंजीनियरों से हाल में सर्वे कराया गया था।

इसके तहत सर्किट हाउस से आगे पावर ग्रिड होते हुए आईजी आवास तक सैन्य क्षेत्र सीमा पर लगभग 1600 मीटर लंबाई का पक्का नाला निर्माण के लिए एक करोड़ 16 लाख का एस्टिमेट तैयार किया गया है।

इस नाले के निर्माण से इस क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। निगम प्रशासन के अनुसार, बारिश के दिनों में सैन्य क्षेत्र के अलावा सर्किट हाउस, प्रमंडलीय आयुक्त का आवासीय कार्यालय, प्रभात तारा स्कूल,

आईजी आवासीय कार्यालय, एनएचएआई कार्यालय के पास जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यहां से पानी निकासी की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading