मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के कांटी में लक्जरी कार सवार पांच लोगों को कांटी पुलिस ने शराब के साथ गि’रफ्तार किया।
इसमें माधोपुर मनियारी निवासी मो. मोख्तार, मो. वाजिद, मझौलिया निवासी अहमद हुसैन, मो. आसिफ व कोलकाता निवासी मो. इरफान शामिल है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सभी को पू’छताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से सभी को न्या’यिक हि’रासत में भेज दिया गया।

इधर, शराब पीने के मामले में विशुनपुर सुमेर निवासी रत्नेश कुमार व कांटी निवासी सुमन सौरभ को गि’रफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जे’ल भेज दिया गया।




